हजारों असली भारतीयों के नामों को NRC की अंतिम लिस्ट से बाहर रखा गया- ममता बनर्जी

हजारों असली भारतीयों के नामों को NRC की अंतिम लिस्ट से बाहर रखा गया- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से लगभग 19 लाख लोगों को बाहर किए जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा कि पहले मुझे एनआरसी की विफलता की जानकारी नहीं थी। जैसे जैसे जानकारी सामने आ रही है, हम यह देखकर हैरान है कि एक लाख से ज्यादा गोरखा लोगों को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल सीएम ने कहा कि सीआरपीएफ और अन्य जवानों समेत हजारों असली भारतीयों के नामों को एनआरसी की अंतिम लिस्ट से बाहर रखा गया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि NRC की सूची से बाहर रह जाने वालों में पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के लोग भी शामिल हैं।

ममता ने कहा कि सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि जो हकीकत में भारतीय हैं, उन्हें सूची बाहर नहीं किया जाना चाहिए। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे सभी वास्तविक भारतीय भाइयों और बहनों के साथ इंसाफ होना चाहिए।

आपको बता दें कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची जारी किए जाने के बाद दूसरे राज्यों में भी इसकी मांग उठने लगी है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने प्रदेश में NRC लागू किए जाने की मांग की है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading