
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को पीएम मोदी के विरोध में एक ट्वीट करना भारी पड़ रहा है. दरअसल, इस ट्वीट के बाद मुंबई भाजपा के महासचिव मोहित भारतीय ने उन्हें सरेआम धमकी दे दी. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) को लेकर कुणाल कामरा पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यंग्यपूर्ण बातें कर रहे हैं.
*FIXED IT* pic.twitter.com/psY3Kiyw4O
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) December 18, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
कामरा ने बुधवार को पोस्ट किया, “प्रिय प्रधानमंत्री मोदी, मीडिया आपके साथ है, बॉलीवुड आपके साथ है, 353 सांसद आपके साथ हैं, सभी कट्टर व्यक्ति आपके साथ हैं, भ्रष्ट अपराधी और दुष्कर्मी आपके साथ हैं, आरएसएस आपके साथ है, एनआरआई ढोकला माफिया आपके साथ है, लेकिन हम मजबूती से आपके खिलाफ खड़े हैं, क्योंकि देश आपको नहीं चाहता.”
Take my Words U will also be Fixed Soon @kunalkamra88 https://t.co/sjwySc3bsg
— Mohit Bharatiya (@mohitbharatiya_) December 18, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK