
दिग्विजय सिंह ने एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के कारण मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि आज ट्विटर पर एक व्यक्ति पहचान बदलकर 50 आईईडी भी हैंडल कर सकता है। ऐसे फर्जी खातों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
Social media is being used to instigate mob lynching: Digvijay Singh https://t.co/ZZgM5Zahdq pic.twitter.com/TAPuCf80RD
— Newsroom24x7 (@Newsroom24x7) October 22, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि देश में मॉब लिंचिंग के लिए वाट्सऐप जिम्मेदार है। भोपाल में एक कार्यक्रम को दौरान दिग्गविजय सिंह ने कहा कि 2011 में सोशल मीडिया पर आने के बाद उन्हें सबसे अधिक गालियां दी गई हैं।
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर जितनी गालियां दी गई है उतनी मैंने कभी जिंदगी में नहीं खाई हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं ट्रोलर्स से डरने वाला नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। श्री सिंह ने कहा कि यूएस के एक पीआर कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज बिल्डिंग और विरोधियों की छवि खराब करने का काम लिया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश के प्रचार विभाग को कहा है कि वह भी इन एजेंसियों सीखे और हमारे मुख्यमंत्री की इमेज बूस्ट करें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज कल जो कुछ भी वाट्सऐप पर सर्कुलेट किया जाता है वह विश्वविद्यालय का रुप धारण कर लेता है तथा उसको भगवान के संदेश की तरह ट्रीट किया जाता है।
दिग्विजय सिंह ने एक रिसर्च का हवाला देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के कारण मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि आज ट्विटर पर एक व्यक्ति पहचान बदलकर 50 आईईडी भी हैंडल कर सकता है। ऐसे फर्जी खातों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source