सोनिया गांधी को नमन करते हुए उद्धव ठाकरे की फोटोशॉप तस्वीर वायरल

27 नवंबर को, कुछ लोगों ने उद्धव ठाकरे की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह कथित तौर पर सोनिया गांधी की तस्वीर को नमन कर रहे हैं। साझा किये गए संदेश के अनुसार, “मिश्रित सरकार में आपका स्वागत है। अब से हम सब धर्म निरपेक्ष है #रामसेना_से_सोनियासेना (Ramsena to Soniasena) #ShivSenaCheatsMaharashtra #shivsenacheatsbalasaheb.” (अनुवाद)

इस तस्वीर में उद्धव ठाकरे को सोनिया गांधी की एक तस्वीर और प्रतिमा के सामने झुकते हुए देखा जा सकता है।

ऑल्ट न्यूज़ को अधिकृत व्हाट्सअप नंबर पर इस तस्वीर की जांच करने के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

फोटोशॉप तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने उद्धव ठाकरे के कार्यालय के अधिकृत ट्विटर अकाउंट को खंगाला और हमें 26 नवंबर को ट्वीट की गई मूल तस्वीर मिली। ट्वीट में लिखा था –“महाविकास आघाडीच्या बैठकीत मुख्यमंत्री म्हणून शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे यांच्या नावाची घोषणा झाल्यानंतर त्यांनी मातोश्री निवासस्थानी वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख मा. श्री. बाळासाहेब ठाकरे यांच्या स्मृतीला वंदन केले. (महाविकास के बाद, जिसमें शिवसेना पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के बाद, उन्होंने शिवसेना पार्टी के संस्थापक और हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को धन्यवाद किया।)”

उसके बाद द हिन्दू सहित कई मीडिया संगठन ने अपने लेख में इस तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

वायरल तस्वीर में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को सोनिया गांधी की तस्वीर और मूर्ति से फोटोशॉप किया गया।

The post सोनिया गांधी को नमन करते हुए उद्धव ठाकरे की फोटोशॉप तस्वीर वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading