सेजल शर्मा की आत्महत्या के दो दिन बाद मां का आया बड़ा बयान, कही चौकाने वाली बात !

सेजल शर्मा की आत्महत्या के दो दिन बाद मां का आया बड़ा बयान, कही चौकाने वाली बात !

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) का उदयपुर में परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सेजल ने 24 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। सेजल की आत्महत्या करने के बाद उनकी मां का पहला बयान आया है।

जैस्मिन ने सेजल के साथ सेट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लगी हुई हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘मैं बहुत हैरान और डिस्टर्ब हूं क्योंकि सेजल हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। हम दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा था। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। ये बहुत बुरा है। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। काश ऐसा न होता।’ जैस्मिन के अलावा सेजल के एक और करीबी दोस्त निर्भय शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है।
निर्भय ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- ‘अपने पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर सेजल तनाव में थी। मैंने 15 नवंबर को उसे मैसेज कर मिलने को कहा। उसने बताया कि वह उदयपुर जा रही है। मैंने इसका कारण पूछा तो वो बोली कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। सेजल के पिता काफी समय से अस्वस्थ थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। हार्ट अटैक की खबर ने उसे हिलाकर रख दिया होगा। मैं उससे अपटेड लेता रहा। उसने कहा था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है। सब ठीक नहीं था और, फिर मैं अपने काम में व्यस्त हो गया।’

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں