सुषमा स्वराज आंध्र प्रदेश की नई राज्यपाल!

सुषमा स्वराज आंध्र प्रदेश की नई राज्यपाल!

नई दिल्ली: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harsha Vardhan) ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए स्वराज को बधाई दी. केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी, पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं. सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होंगी.

हालांकि इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने उसे हटा लिया. हालांकि अभी सुषमा स्वराज को गर्वनर बनाए जाने की ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. ये भी पता नहीं चल पाया है कि डॉ हर्षवर्धन ने अपना ट्वीट क्यों हटाया.

बता दें कि इस बार स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुषमा स्वराज लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ी थीं. मोदी सरकार के दूसरी पारी में सुषमा स्वराज को कोई मंत्रालय भी नहीं दिया गया.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading