सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद श्रीनगर पहुंचे सीताराम येचुरी, इस स्थानीय नेता से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद श्रीनगर पहुंचे सीताराम येचुरी, इस स्थानीय नेता से की मुलाकात

इसी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद गुरुवार को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अपनी पार्टी के स्थानीय नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करवाने के लिए ले जाया गया. खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच कश्मीर के सिविल लाइंस इलाके में करीब तीन घंटे की मुलाकात हुई.

इससे पहले सीताराम येचुरी ने कश्मीर जाकर तारिगामी से मुलाकात के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी. इसी बुधवार को यह याचिका मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उन्हें कश्मीर यात्रा का ‘राजनीतिक इस्तेमाल’ नहीं करने की ताकीद भी दी थी.

इसके बाद सीताराम येचुरी ने कश्मीर में अपनी पार्टी के बीमार सहयोगी तारिगामी से मुलाकात के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर यूसुफ तारिगामी को उन्हीं के घर में नजरबंद कर दिया गया था. वैसे कश्मीर में नजरबंदी का सामना करने वाले तारिगामी वहां के इकलौते नेता नहीं है. यहां फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती जैसे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई दूसरी पार्टियों के नेताओं को उनके घरों या गेस्ट हाउसों में नजरबंद रखा गया है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں