सीरिया में तुर्की की सेना और सीरियाई सैनिकों में झड़प!

सीरिया में तुर्की की सेना और सीरियाई सैनिकों में झड़प!

सीरिया के टीवी ने “रासुलऐन” में तुर्की तथा सीरिया के सैनिकों के बीच झड़पों की सूचना दी है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सीरिया के सरकारी टीवी के अनुसार रविवार को हसका प्रांत के “रासुलऐन” नगर में तुर्की की सीमा के निकट दोनो पक्षों के बीच झड़पें हुईं। इसी बीच तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी सीरिया के कुर्द छापामारों के साथ झड़पों में एक सैनिक के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने की पुष्टि की है।

इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शनिवार की रात “रासुलऐन” के निकट पहुंचकर कुछ गावों पर नियंत्रण कर लिया। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार शनिवार को हस्का प्रांत के क़ामिश्ली नगर के कुछ देहातों पर नियंत्रण कर लिया था। कुर्द छापामारों की ओर से सहायता की मांग करने के बाद सीरिया की सैन्य कार्यवाही तेज़ हुई है।

ज्ञात रहे कि सीरिया और तुर्की के बीच यह झड़प एसी स्थिति में चल रही है कि जब रूस के नगर सूची में तुर्की और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच उत्तरी सीरिया में संघर्ष विराम को लेकर एक समझौता हुआ है।

विलादिमीर पुतीन और रजब तैयब अर्दोग़ान के बीच होने वाले इस समझौते के कुछ ही घण्टों के बाद तुर्की के सैनिकों ने इस संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں