सिगरेट पीते हुए प्रियंका चोपड़ा की फ़ोटो वायरल, लोगों ने पूछा- अस्थमा की दवाई ले रही हैं क्या?

सिगरेट पीते हुए प्रियंका चोपड़ा की फ़ोटो वायरल, लोगों ने पूछा- अस्थमा की दवाई ले रही हैं क्या?

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में पीसी सिगरेट के कश लगाती हुई नजर आ रही है। फोटो वायरल होने के बाद लोग अब उनकी अस्थमा बीमारी पर ट्रोल करने लगे।

प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो उनकी मायामी वेकेशन्स की है। फोटो में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा नजर आ रही हैं। फोटो में निक जोनस के हाथों में सिगार है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पी रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा के हाथों में भी सिगार है।

प्रियंका की इस फोटो में एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं कि दिवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है। इससे अस्थमा होता है। अब प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पी रही हैं।  वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा- आप अस्थमा की दवाई ले रही हैं क्या? वहीं, प्रियंका की इस हरकत को दोहरा रवैया बता रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा को शादी के बाद भी ट्रोल किया गया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आतिशबाजी हुई थी।  ये आतिशबाजी लगभग तीन मिनट तक चली थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्थानीय लोगों के तरफ असवंदनशील होने का आरोप लगाया था।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-अब कहां गया सुप्रीम कोर्ट। दिवाली पर कहा था कि पटाखे मत फोड़ो। अब इन्हें कोई क्यों नहीं रोकता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- इन सेलेब्रिटीज को पटाखे जलाने की इजाजत क्यों दी गई। अब सुप्रीम कोर्ट कहां गया।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading