सारा विपक्ष एकजुट हो जाए तो भी CAA पर एक इंच पीछे नहीं हटेंगे- अमित शाह

सारा विपक्ष एकजुट हो जाए तो भी CAA पर एक इंच पीछे नहीं हटेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जोधपुर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार इस मसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कुप्रचार किया है. विपक्ष देश काे गुमराह कर रहा, लेकिन सीएए पर सरकार एक इंच पीछे नहीं हटेगी चाहे सारा विपक्ष एकजुट हो जाए. शाह यहां भारतीय जनता पार्टी के जनजागरण अभियान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत मारवाड़ की वीर भूमि को नमन करते हुए की. उन्होंने कहा, ‘मारवाड़ की भूमि दुश्मनों के सामने कभी नहीं झुकी.’ शाह ने मंच से कहा, ‘नागरिकता संशोधित कानून के समर्थन में देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है. वोटबैंक की राजनीति करने वाले ही विरोध कर रहे हैं. हम देश की जनता के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं.

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

विरोध करने वाली सभी पार्टियों को चुनौती देता हूं, कानून पढ़ा है तो कहीं भी चर्चा करने आ जाएं, कानून में कहीं भी किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है, विरोध करने वाले दल गुमराह कर रहे हैं.’ शाह ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है यह प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है. 

 

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading