साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने…?

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने…?

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केन्द्रीय नेतृत्व ने विवादित बयान से बचने की नसीयत दी है। आपको बताते जाए कि कुछ दिन पूर्व साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी नेताओं के निधन को विपक्ष की मारक शक्ति से जोड़ दिया था। इस कारण से पार्टी की फजीहत होती है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसके बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से साध्वी प्रज्ञा को नसीहत देते हुए कहा कि बेवजह की बयानबाजी और विवादित बयान देने से बचने को कहा गया है। साथ ही आगे इस तरह के बयान ना दोहराने की हिदायत भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही के दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन बड़े नेताओं को खोया है। इनमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर शामिल रहे हैं।

इन्हीं को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि विपक्ष के नेता भाजपा वालों पर ‘मारक शक्ति’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी वजह से भाजपा नेता दुनिया छोड़कर जा रहे हैं।

इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा की तरफ से मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी हेमंत करकरे, महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर बयान दे चुके हैं।

इस पर काफी विवाद हुआ थाञ साध्वी ने हेमंत करकरे को लेकर आरोप लगाया था कि करकरे ने उनके साथ काफी बुरा किया, इसलिए उनके शाप का असर हेमंत करकरे पर हुआ।

सांसद प्रज्ञा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नसीहत दी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading