साइबर अटैक की वजह से विकिपीडिया की कई देशों में सेवा ठप

साइबर अटैक की वजह से विकिपीडिया की कई देशों में सेवा ठप

लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया साइबर हमले के चलते फिलहाल कई देशों में ठप हो गई है. विकिपीडिया ने इन साइबर हमलों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा है कि उसकी टीम जल्द से जल्द वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है.

विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया था कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) का सामना करना पड़ा है. डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) हमले में बड़े कंप्यूटरों को निशाना बनाया जाता है. इसके बाद वायरस के जरिये पूरे नेटवर्क को जाम कर कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है. विकिपीडिया पर हुए इस साइबर हमले का सबसे ज्यादा असर यूरोप और मध्य-पूर्व के देशों में देखा गया है. खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन, पोलैंड, जर्मनी, फ्रांस और इटली में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है.

‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ विकिपीडिया का संचालन करता है. ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ ने अलग से एक बयान में कहा कि इनसाइक्लोपीडिया पर हमला ‘जारी’ है और टीमें उसे बहाल करने की कोशिश कर रही हैंं. हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है. इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading