सलमान खान के बॉडीगार्ड ‘शेरा’ ने ज्वाइन की शिवसेना

सलमान खान के बॉडीगार्ड ‘शेरा’ ने ज्वाइन की शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियां आखिरी दांव आजमा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ एक ऐसा शख्स जुड़ा है, जिस पर सलमान खान आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। दरअसल, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेर ने शिवसेना ज्वाइन कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में सलमान खान के बॉडीगार्ड शिवसेना में शामिल हुए।

शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर माराठी भाषा में लिखा- अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने आज मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

इन तस्वीरों में शेरा कंधे पर भगवा गमछा रखे हुए और हाथ में तलवार थामे दिख रहे हैं। शिवसेना ने उनकी कई तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि शेरा अभिनेता सलमान खान के प्रमुख बॉडीगार्ड हैं। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں