सलमान खान के टीवी शो के स्टेज पर मदरसों के बच्चों से पढ़वाए गये क़ुरआन!

सलमान खान के टीवी शो के स्टेज पर मदरसों के बच्चों से पढ़वाए गये क़ुरआन!

टीवी के बहुत ही पॉपुलर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 को इन दिनों लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में शो को हिट बनाने के लिए मेकर्स कई ट्विस्ट डाल रहे हैं लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नच बलिए के मंच पर मदरसे के बच्चों ने आकर कुरान पढ़ा है।

जी हाँ, हाल ही में स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के शो नच बलिए में मदरसे के बच्चों ने मंच पर ही कुरान पढ़ा है। वहीं रिपोर्ट के साथ तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें मंच के एक किनारे कुछ बच्चे ग्रुप में बैठे नजर आ रहे हैं।

इसी के साथ बच्चे हकीकत में क्या कर रहे हैं इस बारे में कुछ पता नहीं चला है और शो मेकर्स की ओर से भी इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि शो में शुरुआत से ही किसी ना किसी कंटेस्टेंट को या तो चोट लग रही है या फिर वो बीमार हो रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले शांतनु की गर्लफ्रेंड नितयामी शिर्के के घुटने में चोट लगी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी को बीमार हो गए. इसी वजह से शो के मेकर्स ने नच बलिए के सेट पर ही मदरसे के बच्चों को बुलाकर उनसे कुरान पढ़वाया है ताकि शो की जर्नी आराम से गुजरे और कंटेस्टेंट्स को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह अब तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं आपको यह भी बता दें कि नच बलिए के पिछले हफ्ते के एपिसोड की बात करें तो शांतनु ने अकेले ही डांस परफर्मेंस दी थी, क्योंकि उनकी बलिए को रिहर्सल के दौरान पैर में चोट लग गई थी।

इसी के साथ रोहित रेड्डी के बीमार होने की वजह से अनीता और उनके हसबैंड परफॉर्म ही नहीं कर पाए थे और अब दोनों अगले एपिसोड में आने के लिए तैयार हैं। आप देख रहे होंगे इस शो को रवीना टंडन और अहमद खान जज कर रहे हैं जो दोनों ही बहुत शानदार हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading