सरकार अगले साल सभी जिलों में खोलेगीकॉमन सर्विस सेंटर!

सरकार अगले साल सभी जिलों में खोलेगीकॉमन सर्विस सेंटर!

देश में आधार कार्ड के लिए नामांकन और अपडेशन की खातिर अगले साल 700 नए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोले जाएंगे। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने ईटी को यह जानकारी दी। इन डिजिटल किऑस्क को सरकार चलाती है। ये ज्यादातर दूरदराज के इलाकों में मौजूद हैं। दो साल पहले सुरक्षा से जुड़ी समस्या के कारण इन्हें सेवाएं देने से रोक दिया गया था।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज के सीईओ दिनेश त्यागी ने कहा कि यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इन सेवाओं की बहाली वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। UIDAI आधार प्रोग्राम चलाती है। हालांकि फिलहाल सेवाएं केवल CSC के अपने कार्यालयों पर दी जाएंगी। उनकी तरफ से मैनेज होने वाले 3,60,000 सेंटर्स पर ये सर्विस नहीं मिलेंगी। अभी हर राज्य में एक CSC ऑफिस है। सरकार सभी जिलों में एक नया सेंटर खोलने की तैयारी कर रही है। त्यागी ने कहा, ‘इन कार्यालयों को आधार सेवा केंद्र जैसी सुविधाएं देने और विशेष पहचान संख्या के लिए सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिहाज से तैयार किया जाएगा।’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading