सपा सांसद आजम खान की जया प्रदा पर एक और विवादित टिप्‍पणी !

सपा सांसद आजम खान की जया प्रदा पर एक और विवादित टिप्‍पणी !

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए कहा है कि अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता. लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया को पराजित करने वाले खान ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी थी.

सपा सांसद खान ने रविवार रात को एक कार्यक्रम में जया की तरफ इशारा करते हुए उनके बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने नाम लिए बगैर कहा ‘मैं लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोग जान रहे हैं कि यह लफ्ज कहां जाकर लग रहा है. जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम (सम्मानजनक) मान लिया जाएगा, क्या तरक्की करेगा वह समाज? वह कैसे सिर उठाकर चलेगा?

 

खान ने कहा ‘शरीफों की इज्जत वो लोग उतारेंगे? लोग रास्ते बताएंगे? ऐसे लोग, अपने आपको देवी—देवता बनाएंगे? हमारे मरे हुए मां-बाप तीन दिन तक टेलि‍विजन पर डिस्कस होंगे? देखा आपने, अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई, कितनी ताकत लगाई गयी. कहते थे कि आजम खान जीत गया तो जड़ से नाक निकल जाएगी.’

खान ने कहा ‘क्या हम इतने बुरे हैं, सिर्फ इसलिए कि हम बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. हम बच्चों के हाथ में कलम देना चाहते हैं. हम उन्हें एक बाइज्जत जिंदगी देना चाहते हैं? लोग सिर्फ हमारे बच्चों से साइकिल के पंक्चर जुड़वाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि वो बच्चे भी कुर्सियों पर बैठें.’

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading