सऊदी अरब पर यमन की सेना ने किया ड्रोन से हमला!

सऊदी अरब पर यमन की सेना ने किया ड्रोन से हमला!

यमनी सेना के ड्रोन विमानों ने एक बार फिर सऊदी अरब के मलिक ख़ालिद एयरबेस पर हमला किया है। यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ड्रोन यूनिट ने सोमवार सुबह सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर में स्थित मलिक ख़ालिद एयरबेस को निशाना बनाया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने कहा है कि यमनी सेना ने क़ासिफ़ K-2 ड्रोन विमान से मलिक ख़ालिद एयरबेस में युद्धक विमानों के शेल्टर, हथियारों के गोदाम और सैन्य उपकरण को निशाना बनाया।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि यह हमले हमलावर सऊदी गठबंधन के पाश्विक हमलों, उनकी ओर से जारी परिवेष्टन और हमलों के जवाब में किए गये हैं। दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हज्जा प्रांत में कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब के 9 एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन से अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि यह 9 एजेन्ट हज्जा प्रांत के हीरान में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर यमनी सेना की कार्यवाही में मारे गये। यमन के रक्षामंत्री मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने बल दिया है कि नरक के दरवाज़े हमलावरों के लिए खुल गये हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں