बैतुलमुक़द्दस अफगानिस्तान के लिए आखरी लाइन है- हमास

बैतुलमुक़द्दस अफगानिस्तान के लिए आखरी लाइन है- हमास

फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने सचेत किया है कि मस्जिदुल अक़सा फ़िलिस्तीनियों की रेड लाइन है। हमास ने रविवार की रात अपने जारी बयान में ज़ायोनी शासन को मस्जिद अक़सा के अनादर की ओर सचेत किया।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, हमास ने अपने बयान में दो टूक शब्दो में कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र, इस पवित्र स्थल की रक्षा में तनिक भी लापरवाही नहीं करेगा। हमास के बयान में कहा गया है कि फ़िलिस्तीनियों ने मस्जिदुल अक़सा के प्रति कई बार अपनी निष्ठा को साबित किया है।

फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के बयान में रविवार को ईदुल अज़हा के अवसर पर फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों की ओर से ज़ायोनी शासन के सैनिकों और कट्टरपंथियों के मुक़ाबले में भरपूर प्रतिरोध की सराहना की गयी है।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिकों और ज़ायोनी चरमपंथियों ने रविवार को मस्जिदुल अक़सा पर हमला करके कम से कम 65 नमाज़ियों को घायल और दर्जनों फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार भी कर लिया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں