सऊदी अरब ने यमन विद्रोहियों के मिसाइल को मार गिराया!

सऊदी अरब ने यमन विद्रोहियों के मिसाइल को मार गिराया!

यमन विद्रोहियों की ओर से एक बार फिर सऊदी अरब के शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई। गुरुवार को सऊदी प्रेस एजेंसी ने रियाद नीत सैन्य गठबंधन की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई।

 

इसमें बताया गया कि ईरान से जुड़े हुती विद्रोही समूह ने मिसाइलें दागी। जिन्हें सऊदी ने बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने सवाल उठाए हैं।

 

उन्होंने कहा, “मिसाइलों के जरिये चरणबद्ध तरीके से शहरों और नागरिकों को निशाना बनाया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है।”

 

तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि राजधानी सना हुती मिलिशिया का गढ़ बन गयी है और यहां से अक्सर सऊदी अरब को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जाती हैं।

 

सऊदी अरब ईरान पर हुती विद्रोहियों को आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाता रहा है। तेहरान ने इन आरोपों का खंडन किया है।

 

इससे पहले खबर आई थी कि सउदी अरब के नेतृत्व वाली सेना ने यमन पर हवाई हमला किया था। जानकारी के मुताबिक इस हमले में 30 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई थी।

 

साभार- नवभारत टाइम्स

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading