सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बम से किया गया हमला!

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बम से किया गया हमला!

यमनी ड्रोन विमानों ने सऊदी अरब के असीर प्रांत के ख़मीस मशीत इलाक़े में स्थित मलिक ख़ालिद एयरबेस पर बमबारी की है।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी का कहना है कि शनिवार की रात यमनी सेना के ड्रोन विमान के-2 ने मलिक ख़ालिद एयरबेस पर बम गिराए।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा, देश में सऊदी हमलों के जवाब में मलिक ख़ालिद एयरबेस पर खड़े लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया गया।

ग़ौरतलब है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी हमलों का जवाब देते हुए हालिया दिनों में इस देश के अबहा, जीज़ान और नजरान हवाई अड्डों और इसी प्रकार पर मलिक ख़ालिद एयरबेस कई बार बमबारी की है। इन हवाई अड्डों से यमन पर हमला करने वाले सऊदी लड़ाकू विमान तेल भरते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading