शोक में बीजेपी, इस कद्दावर नेता का निधन!

शोक में बीजेपी, इस कद्दावर नेता का निधन!

हाल ही में दिवाली के मौके पर एक दुःखभरी खबर सामने आई है. जी दरअसल भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा का आज (रविवार) सुबह देहांत हो गया। खबरों के अनुसार वह सुबह की सैर पर गए थे इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, कमल शर्मा दिवाली के मौके पर अपने घर फिरोजपुर आए हुए थे और ऐसा भी बताया गया है कि कमल शर्मा को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका है।

मिली खबर के अनुसार, ”रविवार सुबह 7:30 के करीब सैर करते समय हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई.” वहीं कमल शर्मा के निधन की खबर सुनते ही पूरे फिरोज़पुर में मातम का माहौल है और सभी इस बात से हैरान परेशान नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ” कल यानी सोमवार सुबह 11 बजे फ़िरोजपुर शहर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा ने अपने मरने के एक घंटा पहले ही देशावासियों को दीवाली की बधाई दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कमल शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और कमल शर्मा के बाद राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को पंजाब प्रदेश बीजेपी की कमान सौंपी गई थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading