शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, पत्नी सानिया मिर्ज़ा ने पोस्ट किया भावुक संदेश

शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, पत्नी सानिया मिर्ज़ा ने पोस्ट किया भावुक संदेश

लंदन: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 37 साल के मलिक ने शुक्रवार देर रात ट्विटर पर संन्यास की घोषणा की।

मलिक ने आईसीसी विश्व कप-2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की 96 रन की जीत के बाद वनडे से संन्यास की घोषणा की। मलिक का इस विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उनकी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

उनकी पत्नी और भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने पति के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें और उनके बेटे इज्हान को शोएब की उपलब्धियों पर गर्व है। सानिया ने ट्वीट पर शोएब की एक तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट लिखी है।

सानिया ने लिखा, “हर कहानी का अंत होता है, लेकिन जीवन में हर अंत के बाद एक शुरुआत होती है। आपने अपने देश के लिए 20 साल क्रिकेट खेली और आपने बेहद सम्मान और इंसानियत के साथ यह किया.. आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर इज्हान और मुझे आप पर बहुत गर्व है। टी-20 में कुछ और हजार रन।”

शोएब ने विश्व कप में पाकिस्तान के अंतिम मैच के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार को मौजूदा विश्व कप का अपना अंतिम मैच खेला जिसमें उसे 94 रनों से जीत मिली।

शोएब ने शुक्रवार को लिखा, “आज मैं वनडे क्रिकेट से अलविदा ले रहा हूं। मैंने जितने भी खिलाड़ी, प्रशिक्षकों, के साथ खेला उनका शुक्रिया। साथ ही मेरे परिवार, दोस्तों, मीडिया, प्रायोजकों का भी शुक्रिया। खासकर मेरे प्रशंसक, मैं आप सभी से काफी प्यार करता हूं।”

शोएब ने 1999 में अपना पहला वनडे मैच शरजाह में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

मलिक ने 14 अक्टूबर 1999 को शारजाह में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट की शुरुआत की थी। वह 20वीं सदी में पदार्पण करने वाले उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जो अब भी क्रिकेट खेल रहे थे।

अनुभवी बल्लेबाज ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं वनडे से संन्यास ले रहा हूं। मैंने कुछ साल पहले ही फैसला कर लिया था कि मैं पाकिस्तान के आखिरी विश्व कप मैच के बाद संन्यास लूंगा। मैं इस बात से निराश हूं कि क्रिकेट के उस प्रारुप को अलविदा कह रहा हूं, जिससे कभी मुझे बहुत प्यार था लेकिन खुशी इस बात की है कि अपने परिवार के साथ बिताने के लिए अब मेरे पास ज्यादा समय होगा।”

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading