नई दिल्ली: शिवसेना के एकलौते मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं, मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल सत्तार को राज्य मंत्री बनाए जाने से शिवसेना के कई नेता खफा थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
अब्दुल सत्तार के मंत्रि पद की शपथ लेने के बाद से ही सोशल मीडिया में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ का एक लेख तेजी से वायरल होने लगा। जिसको लेकर सत्तार काफी नाराज थे। दरअसल, इस लेख में अब्दुल सत्तार को अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी बताया गया था। सामना ने यह लेख साल 11 जून 1994 को प्रकाशित किया था। जिसका शीर्षक था- ‘शेख सत्तार के दाऊद गिरोह से करीबी संबंध’

सत्तार द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद से उद्धव ठाकरे की मुसीबत बढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने शिवसेना के एक नेता को अब्दुल सत्तार को मनाने के लिए भेजा है।
शिवसेना के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (Maharashtra Vikas Aghadi) गठबंधन सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस घटक दल हैं. जब से यह सरकार बनी है, तीनों दलों में विभागों के बंटवारे को लेकर लगातार खींचतान बनी हुई है।
गुरुवार को ही गठबंधन के घटक दलों की पांच घंटे से अधिक समय तक चली मैराथन बैठक के बाद भी मंत्रालयों के आवंटन पर आम सहमति नहीं बन पाई थी. सरकार में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच गुरुवार रात इस विषय पर हुई बैठक में तीखी बहस भी हो गई थी. मंत्रिमंडल विस्तार में 12 सीटें पाने वाली कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित दो विभाग और चाहती है और वह अपनी मांग पर अड़ी हुई।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source