शिवसेना की सरकार में कांग्रेस और एनसीपी को दी जा सकती है यह अहम पद!

शिवसेना की सरकार में कांग्रेस और एनसीपी को दी जा सकती है यह अहम पद!

महाराष्ट्र में कई दिनों से चला आ रहा राजनीतिक संकट जल्द खत्म हो सकता है। शिवसेना के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनाने पर अंतिम फैसला ले लिया गया है।

जिसका ऐलान किसी भी वक्त एनसीपी-कांग्रेस की तरफ से किया जा सकता है। शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कांग्रेस और एनसीपी के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को जारी हुए थे। इसके 17 दिन बाद सोमवार शाम तक गठबंधन की सरकार बनाने का ऐलान किया जा सकता है।

प्रदेश में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के नेता दोपहर बाद राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिलेंगे। जिसमें विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनना तय है।

दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास भी अहम जिम्मेदारी होगी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता को उप मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। जबकि कांग्रेस के नेता को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं को महत्वपूर्ण मंत्री पद दिए जा सकते हैं। निर्दलीय विधायकों को भी सरकार का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्हें भी अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास सरकार चलाने के लिए पर्याप्त बहुमत है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

जबकि तीनों पार्टियों के पास 150 से अधिक सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा 56 सीटें शिवसेना के पास हैं। जबकि सबसे कम कांग्रेस के पास हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading