शाहीन बाग पहुंचे दिग्विजय सिंह, CAA प्रदर्शनकारियों से मिले

शाहीन बाग पहुंचे दिग्विजय सिंह, CAA प्रदर्शनकारियों से मिले

नई दिल्‍ली:नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों से मिलने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे. एक महीने से अधिक समय से शाहीन बाग में इन प्रावधानों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. दिग्विजय सिंह इनको समर्थन देने के लिए पहुंचे. हालांकि उनको स्‍टेज पर बोलने का मौका नहीं दिया. वापस लौटे. इस बीच कालिंदी कुंज रोड पर CAA के विरोध में धरना प्रदर्शन का मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. वकील अमित साहनी ने SC में दायर याचिका में कहा कि रोड जाम से लोगों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन दिल्ली HC ने स्थिति की मॉनिटरिंग को लेकर कोई खास दिशा निर्देश देने के बजाए पुलिस को उचित कदम उठाने को कहकर मामले का निपटारा कर दिया.

याचिकाकर्ता ने मांग की है कि वहां बन रही स्थिति को और खराब होने से रोकने और हिंसक होने से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट अपने रिटायर्ड जज या दिल्ली HC के सेवारत जज से मॉनिटरिंग कराए.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading