शाहीनबाग धरना स्थल के पास फायरिंग,पकड़े गए युवक ने लगाये नारे,देखिए क्या बोला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक दो जगहों पर नागरिकता कानून का विरोध करने वालो पर फायरिंग की घटना हुई हैं,जमिया के छात्र पर फायरिंग के बाद अब शाहीनबाग में भी फायरिंग का मामला सामने आया है।

शाहीनबाग में फायरिंग करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।दिल्ली के डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने बताया कि आरोपी ने हवा में गोली चलाई थी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।

बता दें कि शाहीन बाग में तकरीबन डेढ़ महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. आरोपी का नाम कपिल गुर्जर बताया जा रहा है और वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है. शाहीन बाग थाने ले जाकर कपिल गुर्जर से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि यह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था, जिसे तुरंत की गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले, जामिया के पास नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ रैली से पहले गुरुवार को युवक ने फायरिंग की थी। इस युवक का फेसबुक प्रोफाइल में नाम रामभक्त गोपाल बताया गया।घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे जबकि वित्तराज्य मंत्रीअनुराग ठाकुर को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस के पास में खड़े शख्स ने दो-तीन बार फायरिंग की. उसने बताया, ‘हमने अचानक गोलियों की आवाज सुनी. उस समय वह ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहा था. उसके पास सेमी ऑटोमेटिक गन थी और उसने दो राउंड फायर किए. पुलिस उसके पीछे खड़ी थी. उसने आगे बताया कि जब उसकी बंदूक जाम हो गई, तो वह भागने लगा. उसने फिर से फायरिंग की कोशिश की बंदूक को झाड़ियों में फेंक दिया. इसके बाद हमने कुछ पुलिसवालों की मदद से उसे पकड़ लिया. इससे पहले गुरुवार को दिल्‍ली के जामिया इलाके में सीएए का विरोध कर रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने गोली चला दी थी जिसे पुलिस ने मौके पर हिरासत में ले लिया था. उसकी गोली से शादाब नाम का एक छात्र घायल हो गया था।

बता दें कि शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की अगुआई मुख्य तौर पर महिलाएं कर रही हैं. इस प्रदर्शन में हर रोज हजारों की तादाद में समर्थकों का जमावड़ा लग रहा है. मालूम हो कि जामिया, शाहीन बाग और निजामुद्दीन में चल रहे प्रदर्शनों की सुरक्षा को लेकर अब चर्चा का दौर शुरू हो गया है. शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्‍लॉक कर रखा है जबकि जामिया और निजामुद्दीन में प्रदर्शनकारियों ने रोड को ब्‍लॉक नहीं किया. शाहीन बाग रोड ब्‍लॉक होने से नोएडा और उसके आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading