शाहिन बाग आंदोलन को लेकर मुख्तार अब्बास नक़वी ने दिया बड़ा बयान!

शाहिन बाग आंदोलन को लेकर मुख्तार अब्बास नक़वी ने दिया बड़ा बयान!

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं।

 

मासूम लोगों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं, जबकि इस कानून में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, नवाबगंज गांव स्थित मीरी पीरी खालसा एकेडमी में हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को बतौर मुख्यातिथि शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।

 

यहां केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने हमेशा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम किया है। शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोग सच्चाई और हकीकत को जानें

 

विपक्षी पार्टियां उन्हें भ्रमित कर वोट बैंक की राजनीति करने में लगी हैं। कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को अगर भारत की नागरिकता चाहिए तो उसे भी भारत की नागरिकता दी जाएगी।

 

इसके लिए उसे कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा, तभी उसे नागरिकता मिल सकेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने मंच से मैदान में पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।

 

उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading