शाहरुख से मिलीं इंटरनेशनल पॉप स्टार दूआ लिपा, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

शाहरुख से मिलीं इंटरनेशनल पॉप स्टार दूआ लिपा, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

इंटरनेशनल पॉप स्टार डुआ लिपा के साथ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने मुलाक़ात की है. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं . बता दें की इन दिनों डुआ लिपा मुंबई में वन प्लस फेस्टिवल में परऑर्म करने आई हुई हैं. इस मौके पर हॉलीवुड के कई स्टार भी इंडिया आए हुए हैं, वन प्लस के इस इवेंट के चलते ही शाहरुख खान और डुआ लिपा की मुलाकात हुई. इसकी फोटो खुद शाहरुख खान ने ट्विटर पर साझा की और उनके लिए एक मैसेज भी लिखा.

शाहरुख खान ने डुआ लिपा के साथ दो तस्वीर साझा की. शाहरुख खान इसमें ब्लू शर्ट में तो डुआ क्रॉप टॉप और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर शाहरुख खान लिखते हैं कि उन्होंने तय किया है कि वह डुआ से सीखे नए नियमों के जरिए जिंदगी जिएंगे. वह एक खूबसूरत और चार्मिंग लेडी हैं और उनकी आवाज और भी शानदार. मैं आज रात होने वाली उनकी परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं देता हूं. इसके बाद वह लिखते हैं कि डुआ स्टेज पर तुम वह स्टेप्स भी करना जो मैंने तुम्हें सीखाएं हैं.

बता दें आज रात डुआ लिपा वन प्लस फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगी. जिसके लिए शाहरुख खान ने उन्हें विश किया. इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी, डुआ लिपा और बॉलीवुड के कई सिंगर व कंपोजर भी परफॉर्मेंस देने वाले हैं. साथ ही प्रसिद्ध बैंड द लोकल ट्रेन, रित्विज भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading