शर्जील इमाम को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए- संगीत सोम

शर्जील इमाम को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए- संगीत सोम

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार विवादित और भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं।

 

 

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच अब उत्तर प्रदेश में सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा है कि भड़काऊ भाषण देने वाले शर्जील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शाहीन बाग में धरनेपर बैठीं महिलाओं को भीजेल भेज देना चाहिए

 

 

 

संगीत सोम ने कहा – सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए शाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है। इन सब लोगों को विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए 500 रुपए घंटा के हिसाब से पैसे दे रही हैं।इन लोगों को विदेशों से भी फंडिंग की जा रही है। जो भी महिलाएं धरने पर बैठीं हैं, उन्हें काम-धाम नहीं हैं। धरना कर रहीं सब महिलाओं पर केस दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए।

 

 

 

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शर्जील इमाम को लेकर संगीत सोम ने कहा- ये लोग हिंदुस्तान को बांटने की बात करते हैं। शर्जील इमाम जैसों को चौराहे पर फांसी पर लटाकर गोली मार देनी चाहिए।

 

 

 

जामिया फायरिंग पर उन्होंने कहा कि देश में जगह-जगह लोग अराजकता फैला रहे हैं और ये भी उन्हीं लोगों की चाल है। फायरिंग करने वाला युवक भी उन्हीं में से निकलकर सामने आएगा।

 

 

 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर संगीत सोम ने कहा कि राहुल गांधी को सीएए से इसलिए डर लग रहा है क्योंकि उनको अपनी खुद की नागरिकता जाने का डर है।

 

 

 

शायद उनके पास भी हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए कोई मान्य डॉक्युमेंट्स नहीं हैं।

 

 

 

शर्जील ने 16 जनवरी को एएमयू में सभा की। इस दौरान कहा था- ‘‘क्या आप जानते हैं कि असमिया मुसलमानों के साथ क्या हो रहा है? एनआरसी पहले से ही वहां लागू है, उन्हें हिरासत में रखा गया है। आगे चलकर हमें यह भी पता चल सकता है कि 6- 8 महीने में सभी बंगालियों को मार दिया गया।

 

 

 

हिंदू हों या मुस्लिम। अगर हम असम की मदद करना चाहते हैं, तो हमें भारतीय सेना और अन्य आपूर्ति के लिए असम का रास्ता रोकना होगा।

 

 

 

चिकन नेक मुसलमानों का है। अगर हम सभी एक साथ आते हैं, तो हम भारत से पूर्वोत्तर को अलग कर सकते हैं। यदि हम इसे स्थायी रूप से नहीं कर सकते, तो कम से कम 1-2 महीने के लिए हम ऐसा कर सकते हैं।

 

 

 

यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारत से असम को काट दें। जब ऐसा होगा, उसके बाद ही सरकार हमारी बात सुनेगी।’’ चिकन नेक 22 किमी का हाईवे है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

 

 

 

दरअसल, भाई से मिले सुराग पर देशद्रोह का आरोपी शर्जीलमंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा था। उसे जहानाबाद के काको गांव से पकड़ा गया था।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading