वीडियो पोस्ट कर फंसे अरविंद केजरीवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

वीडियो पोस्ट कर फंसे अरविंद केजरीवाल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर एक ‘हिंदू मुसलमान’ वाला वीडियो अपलोड करना महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने इस वीडियो को लेकर वोटिंग से एक दिन पहले उन्हें नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है और केजरीवाल से कल यानि शनिवार की शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है।

इससे पहले, सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार बंद होने के एक दिन बाद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर प्रार्थना की जबकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कालका मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।

https://platform.twitter.com/widgets.js

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग शनिवार को होने जा रही है। दिल्ली के चुनाव में मुख्य तौर पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में सभी दलों की तरफ से लगातार जीत के दावे किए गए हैं और अब सबकी निगाहें आठ फरवरी की वोटिंग पर है।

दिल्ली चुनाव में 1,47,86,382 लोगों को मतदान का अधिकार है जिनमें से 2,32,815 मतदाता 18 से 19 साल के आयुवर्ग के हैं। चुनाव के लिए तीन सप्ताह से अधिक समय तक चला तूफानी प्रचार गुरुवार (6 फरवरी) को शाम छह बजे थम गया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त (आसूचना) प्रवीर रंजन ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियों को सुरक्षा कारणों से तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक संवेदनशील मतदान केंद्रों की बात है तो 516 जगहों पर 3704 बूथ इस श्रेणी में आते हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں