विडियो- PUBG ने ली एक और जान, गेम खेलते-खेलते अचानक हो गई मौत

विडियो- PUBG ने ली एक और जान, गेम खेलते-खेलते अचानक हो गई मौत

ध्य प्रदेश के नीमच में पबजी खेलने के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 12 वीं में पढ़ने वाला फुरकान मोबाइल फ़ोन पर पबजी खेलने का आदी था और कई घंटो तक लगातार मोबाइल फोन से चिपका रहता था. लेकिन पबजी ने उसकी जान ले ली. इस घटना से जहां फुरकान के घर में मातम छाया हुआ है तो वहीं इलाक़े में दहशत का माहौल है

मिली जानकारी के मुताबिक फुरकान मोबाइल पर गेम खेल रहा था तभी अचानक उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. इस दौरान वह लगातार मार दो- ब्लास्ट कर दो की रट लगाए हुए था. लेकिन तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

वहीं इस घटना को लेकर उसकी छोटी बहन ने बातया कि फुरकान पर पबजी का जूनून इस कदर हावी था, कि वह उसे पूरी तरह सच मानने लगा था. हालांकि उसकी इस आदत को लेकर घरवालों ने उसे टोंका भी था. लेकिन उसने किसी की एक न सुनी. दिन ब दिन उसकी यह लत बढती जा रही थी और वह पबजी खेलने में ही लगा रहता था. ऐसे में हादसे वाले दिन जब वह पबजी खेल रहा था. तो उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading