लॉर्ड्स के मैदान पर शाकिब अल हसन सचिन को पछाड़कर बना नम्बर वन,रचा इतिहास,देखिए

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2019 में बंगलादेश के सुपर स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने बल्ले से धमाल मचा रखा है,क्रिकेट के इस महा टूर्नामेंट में बांग्‍लादेश के आखिरी मैच में भी इस क्रिकेटर ने कमाल किया और मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ 62 गेंद में 5 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका इस वर्ल्‍ड कप में पांचवां अर्धशतक और कुल सातवां 50 प्‍लस का स्‍कोर है. उन्‍होंने महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है. सचिन ने 2003 के वर्ल्‍ड कप में 7 बार 50 प्‍लस का स्‍कोर बनाया था।

मजेदार बात यह है कि सचिन ने यह कमाल 11 पारियों में किया था जबकि शाकिब ने इसकी बराबरी 8 पारियों में ही कर ली. बाकी बल्‍लेबाजों पर नजर डाली जाए तो कोई भी 5 बार से ज्‍यादा 50 प्‍लस स्‍कोर एक वर्ल्‍ड कप में नहीं बना पाया है।

उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ 60 रन का आंकड़ा पार करते ही इस वर्ल्‍ड कप में 600 रन पूरे कर लिए. इस वर्ल्‍ड कप में यह कारनामा करने वाले वे पहले बल्‍लेबाज हैं. वहीं वर्ल्‍ड कप के इतिहास में सचिन और मैथ्‍यू हेडन के बाद के बाद तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने 600 से ज्‍यादा रन बनाए हैं।

सचिन ने 2003 के वर्ल्‍ड कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे जो कि किसी भी बल्‍लेबाज का एक वर्ल्‍ड कप में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है. वहीं मैथ्‍यू हेडन ने 2007 वर्ल्‍ड कप में 11 पारियों में 73.22 की औसत से 659 रन बनाए थे. शाकिब इन दोनों से कहीं आगे निकल गए. उन्‍होंने 8 पारियों में ही 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया. शाकिब ने 86.57 की औसत से 2 शतक व 5 अर्धशतकों की मदद से 606 रन बनाए. उन्‍होंने इस वर्ल्‍ड कप में 11 विकेट भी लिए।

इस वर्ल्‍ड कप में शाकिब नंबर तीन पर बल्‍लेबाजी को उतरे थे और उन्‍होंने अपनी बैटिंग से साबित भी किया. उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. यह पारी उनकी इस वर्ल्‍ड कप में सबसे बड़ी पारी रही।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading