लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी को शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, दर्ज नोंं मामलात का हुआ खुलासा

लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी को शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, दर्जनोंं मामलात का हुआ खुलासा

12 मोटरसाइकिल, देसी कट्टा, दो कारतूस, मोबाईल,पौने दो किलो गांजा हस्तगत

मंडी शांति नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दर्जन धर्मभर मामलात का खुलासा करने का दावा किया है । पुलिस ने बताया कि यह आरोपी चैन स्नैचिंग, बाइक चोरी व गांजा की तस्करी के साथ घरों में चोरी करते थे।जिनके पास से पुलिस ने डेढ़ तोले सोने की चैन, 12 मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक मोबाईल, एक किलो 730 ग्राम मादक पदार्थ गांजा व एक लोहे की तलवार सहित कुल 6 लाख 7 हजार 550 रुपए कीमत का माल बरामद किया है। शांतिनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस तरह से कड़ी मेहनत व जांच कर कई अपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए मुद्दे माल की सही सलामत बरामदगी करने पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।
भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में पत्रकार परिषद आयोजित कर पत्रकारों से बताया कि शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत गश्ती दल व जांच टीम को गोपनीय सूत्रों द्वारा जानकारी मिली थी कि भिवंडी में चैन व मोबाइल की छिनैती करने वाले, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले, लूटपाट करने वाले और गांजा की तस्करी करने वाले अपराधी आने वाले हैं। यह खबर मिलने के बाद भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण, एसीपी पूर्व विभाग प्रशांत ढोले,किशन गावित ,शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत, पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी के मार्गदर्शन मे गस्ती दल व जांच दल के पुलिस उप निरीक्षक नीलेश जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र पाटिल, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शेलके, पुलिस हवलदार चौधरी, वडे, इथापे, वेताल, दलवी, पाटिल, इंगले, कापरे, काकड़ सहित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत कर आरोपी अली अकबर उर्फ जग्गू निसार हुसैन जाफरी/ईरानी 21, अतीक अहमद जुबेर अहमद अंसारी 22, मोहम्मद नदीम सैजुद्दीन कुरेशी 20, कमाल अहमद निहाल अहमद अंसारी 34, मोहम्मद अफजल मोहम्मद अयूब वारसी 24 सभी निवासी भिवंडी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर लूटपाट की तैयारी , छिनैती का एक मामला, मोटरसाइकिल चोरी के 12 मामले तथा भिवंडी शहर से तड़ीपार किए गए आरोपी कमाल अहमद निहाल अहमद अंसारी के पास से घर चोरी का एक मामले का पर्दाफाश किया।इसी तरह पुलिस निरीक्षक किरण कुमार कबाड़ी को मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले को तलवार व धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर शांति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के पास से 16 हजार रुपए कीमत का एक देसी कट्टा दो जीवित कारतूस, छीना गया विवो कंपनी का मोबाइल, घर चोरी में 30 हजार रुपए कीमत की डेढ़ तोले की सोने की चैन, 5 लाख 10 हजार रुपए कीमत के 12 मोटरसाइकिल तथा 38 हजार 560 रुपए कीमत का 1 किलो 703 ग्राम वजन का नशीला पदार्थ गांजा, धारदार लोहे की तलवार इस तरह कुल मिलाकर छह लाख सात हजार पांच सौ पचास रुपए कीमत का मुद्दे माल बरामद किया है। भिवंडी क्षेत्र में मोबाइल व चैन स्नैचिंग, घर चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और नशीले पदार्थ की तस्करी के बढ़ते मामले को रोकने के लिए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चौहाण ने सभी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों व गश्ती दल को आदेश देने के साथ ही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल में डालने का सख्त आदेश दिया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading