अबैध संबंध के चलते की गई ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिल ा कि हत्या

अबैध संबंध के चलते की गई ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला कि हत्या

भिवंडी के मंडई इलाके में अकेली महिला पर चाकू से हमला कर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस ने बताया कि अनैतिक संबंध के चलते महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया ।
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई सुभाष कोकाटे ने बताया कि भिवंडी के मंडई इलाके में स्थित नवी चाल के शिंदे निवास में शुक्रवार 18 दिसंबर 20 की रात 38 वर्षीय विधवा महिला की धारदार हथियार से दर्जनों वॉर कर व गला चीरकर हत्या कर दी गई थी।महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों पर सीआर नंबर 418 में आईपीसी की धारा 450,302 के तहत केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की थी।सीनियर पीआई कोकाटे ने बताया कि हत्यारे का कोई सुराख न होने के कारण आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नही था।जिसेे
स्वीकार करते हुए पुलिस ने तीन टीम का गठन कर हत्यारे की तलाश शुरू किया गया।डीसीपी योगेश चौहान,एसीपी किशन गावित,सीनियर पीआई सुभाष कोकाटे के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पी आई अजय कांबले व उनकी टीम ने हत्यारे को पुलिस की टीम में मात्र चार दिन में ही खरबाव गांव से गिरफ्तार किया है।जिसका नाम प्रकाश भानुदास पाटिल(59)है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह पारसिक बैक में काम करता था तथा कुछ दिन पूर्व ही सेवा निवृत्त हुआ है।उसने पुलिस को बताया कि मृतक महिला के साथ उसके दो वर्षों से नाजायज संबंध थे।जिसका फायदा उठाकर महिला उससे अंजुरफाटा इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए नौ लाख की मांग कर रही थी।पैसा न देने पर अपने संबंध को उजागर कर बदनाम करने की धमकी देती थी।रोज रोज की ब्लैकमेलिंग से वह त्रस्त हो गया था।जिसके बाद उसने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।हमेशा महिला के घर आने जाने के कारण उसके घर की एक चाभी भी उसके पास था।जिसके सहारे 18 दिसंबर की रात जब उसके दोनों लड़के घर से बाहर थे वह महिला की घर मे घुसा और उसकी हत्या कर घर को पुनः बाहर से बंद कर फरार हो गए ताकि किसी को उसके ऊपर शक न हो।गिरफ्तार हत्यारे को अदालत ने 28 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading