
भारतीय मूल के एक डॉक्टर मनीष नटवरलाल शाह को लंदन में काम करने के दौरान महिला रोगियों का यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
हिन्दुस्तान लाइव पर छपी खबर के अनुसार, शाह पर यह आरोप था कि उन्होंने यौन संतुष्टि के लिए हमलावर तरीके से मरीजों का परीक्षण किया।
इंग्लैंड और वेल्स के उच्च न्यायालय को बताया गया, “1993 में लंदन विश्वविद्यालय से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले 50 वर्षीय शाह ने 2009 और 2013 के बीच मरीजों को डराने के लिए एंजेलिना जोली और जेड गुडी जैसी मशहूर हस्तियों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का उल्लेख किया।”
सुनवाई दौरान जज ऐनी मोलिनिक्स ने शाह को ‘धोखे का मास्टर’ बताया, जिन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। जज ने कहा, “आपने ऐसी कहानियां गढ़ीं, जिसने लोगों के दिमाग में जाकर दहशत पैदा की।
आपका व्यवहार सिर्फ यौन नहीं था, बल्कि महिलाओं को कंट्रोल करने और मौके पर अपमानित करने की इच्छा आपकी से भी प्रेरित था।”
पूर्वी लंदन के रोमफोर्ड में एक जनलर प्रैक्टिशनर के तौर पर काम करने वाले शाह ने मरीजों को नियमित रूप से स्तन और योनि जांच की सिफारिश की थी, जबकि इसकी जरूरत बिल्कुल भी नहीं थी।
इतना ही नहीं उन्होंने सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर और अन्य बीमारियों के लिए तुरंत चेक-अप की आवश्कता पर भी जोर दिया।
शाह अपने कुछ महिला रोगियों के साथ कुछ ‘ज्यादा ही घनिष्ठ’ थे। इन महिलाओं के साथ उन्होंने न सिर्फ गलत बातें की, बल्कि शारीरिक संपर्क भी किया।
शाह ने उन महिलाओं को गलत नीयत से गले लगाया और किस किया। शाह को पहली बार सितंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था।
2018 में मुकदमें की सुनवाई के दौरान उन्हें 18 अन्य लोगों से संबंधित अपराधों का दोषी ठहराया गया था। इसके साथ ही शाह के खिलाफ 23 मरीजों से संबंधित अपराधों की कुल संख्या 90 हो गई।
साभार- हिन्दुस्तान लाइव
This post appeared first on The Siasat.com