
लंदन में एक बार फिर आतंकवादी हमला हुआ है। स्ट्रीथम इलाके में एक आतंकी ने कई लोगों को छुरा घोंपकर घायल कर दिया है। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हथियारबंद अधिकारियों ने आतंकी को ढेर कर दिया।
परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है, घटना को आतंकवाद से संबंधित घोषित किया गया है। सोशल मीडिया के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि उन्होंने रविवार को करीब दो बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलियां चलने की आवाज आई और जिसके बाद उन्होंने देखा चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था।
हमले को देखते हुए घटनास्थल पर आपातकालीन सुविधाएं पहुंच गई हैं। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।
This post appeared first on The Siasat.com