रोमांचक मैच में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर

रोमांचक मैच में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर

सांस थाम देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 19 रन से मैच गंवा बैठी।

इसके पहले विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। चार ओवर में ही टीम इंडिया ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवा दिए। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा (1), तीसरे ओवर में विराट कोहली (1) और चौथे ओवर में केएल राहुल (1) चलते बने। मैट हैनरी और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने 10वें ओवर में दिनेश कार्तिक (6) को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 46.1 ओवरों में 221/5 से आगे खेलना शुरू किया। इन 23 गेंदों में भारतीय पेसर्स भुवी और बुमराह ने अपनी जबरदस्त खेल दोहराते हुए सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए कीवी बल्लेबाज को पवेलियन भी लौटाया।

47 ओवर की आखिरी गेंद पर कल नाबाद लौटे खतरनाक कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर 74 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के खतरनाक थ्रो पर रन आउट हुए। 48 ओवर की पहली गेंद पर एक बार फिर जडेजा ने भुवी की गेंद पर टॉम लाथम को लौटाया तो आखिरी बॉल पर विराट ने कैच लपककर मैट हैनरी (1) का खेल खत्म किया। इस तरह भुवी के खाते में 3 तो बुमराह, हार्दिक पांड्या, जडेजा और चहल ने 1-1 विकेट चटकाए।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading