वैभव परमार
सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार महीनों में सबसे ज्यादा रही बेरोजगारी दर। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कम लोगों को मिला रोजगार।
फरवरी माह में देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी काफी बढ़ी हैं। पिछले माह फरवरी में बेरोजगारी की दर बढ़कर 7.78% पर पहुंच गई। बेरोजगारी दर में जनवरी के मुकाबले 0.62% की बढ़ोतरी हुई जो पिछले 4 महीनों की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।
मुंबई स्थित थिंक टैंक संस्था ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बेरोजगारी का यह आंकड़ा सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2020 में बेरोजगारी दर 7.78% रही जो अक्टूबर 2019 के मुकाबले अबतक सबसे ज्यादा रही है। अक्टूबर माह में बेरोजगारी दर 8.10 रही थी।
शर्मनाक! ‘देश नहीं बिकने दूँगा’ कहने वाले नरेंद्र मोदी अब देश की 28 सरकारी कंपनियों को बेचने जा रहे हैं
सीएमआईई की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में आर्थिक सुस्ती का सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। साल 2019 के आखिरी तीन महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर छह साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी जो काफी चिंताजनक स्तिथि रही ।
आर्थिक विश्लेषकों ने इसका कारण बताया कि या तो यह हो सकता है कि भारत में शिक्षा का स्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है या लोग अब भी बेहतर नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ अर्थिक सलाहकारों ने बताया कि इसका मुख्य कारण चीन से पूरे विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ने वाले असर और पिछले सप्ताह सकल घरेलू उत्पाद में आई 0.2% की मामूली वृद्धि को भी बताया और कहा कि आने वाले समय में भारत में आर्थिक मंदी के और बढ़ने की संभावना है।’
है कोई पत्रकार जो आज PM मोदी से पूछ सके- देश में बेरोजगारी 45 सालों में सबसे अधिक क्यों है?
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी ज्यादा बेरोजगारी
सीएमआईई की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी महीने में शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम रोजगार मिला है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी दर जनवरी की 5.97% के मुकाबले फरवरी में बढ़कर 7.37% पर पहुंच गई है। हालांकि शहरी क्षेत्र भी रोजगार के मामले में संकट से गुजर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई है और यह जनवरी के 9.70% के मुकाबले घटकर फरवरी में 8.65% रह गई है।
पिछले छह महीनों के दौरान लगातार बेरोजगारी दर में हुई वृद्धि के आंकड़े- फरवरी 2020 – 7.78% जनवरी 2020 – 7.16% दिसंबर 2019 – 7.60% नवंबर 2019 – 7.23% अक्टूबर 2019 – 8.10% सितंबर 2019 – 7.16%
The post रिपोर्ट: फरवरी में बढ़ी बेरोजगारी- 4 महीनों में सबसे ज्यादा, रोजगार पर सवाल कब करेगा गोदी मीडिया? appeared first on Bolta Hindustan.