राहुल गांधी ने हरियाणा के BJP उम्मीदवार का क्लिप वीडियो साझा कर वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया

हरियाणा के असंध क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बख्शीश सिंह विर्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जहां सिंह को वोटिंग मशीनों के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है – “आप जो भी बटन दबाएंगे, वोट अपने आप फूल को जायेगा।” (भाजपा के प्रतिक) उन्होंने आगे बताया किया कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर यह जानते है कि कौन से मतदाता ने किसके लिए और किस निर्वाचन क्षेत्र से मतदान किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायरल वीडियो को ट्वीट किया और लिखा, “भाजपा में सबसे ईमानदार आदमी” (अनुवाद)।

पंजाब केसरी और द ट्रिब्यून जैसे कई मीडिया संगठनों ने भी इस वीडियो पर लेख प्रकाशित किया, हालांकि उन्होंने इस वीडियो की जांच नहीं की। BBC पंजाबी के साथ एक साक्षात्कार में सिंह ने दावा किया कि उनके भाषण को राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष द्वारा निर्मित किया गया है।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि वीडियो को क्लिप किया गया है, हालांकि इसके एक हिस्से में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह वीडियो 39 सेकंड का है, लेकिन ध्यान पूर्वक देखने से पता चलता है कि 24वें सेकंड से इसे क्लिप किया गया है। इंडिया टुडे ने इस वीडियो के लम्बे संस्करण,जो कि सात मिनट का है पोस्ट किया था, इसे नीचे देखा जा सकता है।

वीडियो में 44 से 71 सेकंड पर, सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “5 सेकेंड दी गलति 5 साला पुगटनी पावेगी। अज जस बंदे न जिते मत पावै है ना, सानु ओहि भाँति चलत जाई। की केदे बंदे ने किते वोट पाई है, तान ए गलाफतेमी भी नाही होनि चहिंदी, अस्सी जान के देसदे वो नाही। अगार कोइ पुछेगा तैं अस्स देस भइ दिवांगे, की केदे बंदे न कीठे मत पावै है। क्योनकी मोदीजी डायन नजरा बडिय़न त्ज़े ने, मनोहर लालीजी दयान नाज़रा बदीअन त्ज़े न।”

अनुवाद: “अगर आप 5 सेकंड के दौरान गलती करेंगे, आपको 5 साल तक भुगतना पड़ेगा। हमें पता चलता है कि किस व्यक्ति ने किसे और कहां से वोट दिया है। इसलिए, आपको उसके बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, हम जानबूझकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। यदि कोई पूछता है, तो हम उन्हें बता सकते हैं कि किस व्यक्ति ने वोट दिया है। क्योंकि मोदीजी की आंखें बहुत तेज हैं, मनोहरलालजी की आंखें भी बहुत तेज हैं।”

उनके भाषण के हिस्से, जो लगभग 27 सेकंड तक है, उसे नहीं बदला गया है। 2:16 मिनट पर, वह विपक्ष को संदर्भित कर कहते है, “हुं पता क्या कीन्हदे ओ, की वोट जिते मारजी पा लो आखिर विच निकलेगी फूल च ही है। बटन जडे मरजी डब्बा करो निकलना फूल छ है है। असि मशीन च एसा पुरजा फिट किता हाइगा ”।

अनुवाद: “अब, आप जानते हैं कि वे (विपक्ष) क्या कह रहे है। जहां भी आप वोट डालेंगे वोट अपने आप फूल (भाजपा) में जाएगा। क्योंकि हमने वोटिंग मशीनों में ऐसे उपकरण को लगाया है।”

पहला वाक्य जिसमें वह विपक्ष को संबोधित करते है, उसे क्लिप किया गया है। उनका कहना है कि विपक्ष को लगता है कि भाजपा ने वोटिंग मशीनों में ऐसे उपकरण लगाए है जो वोट पार्टी के नाम पर दर्ज हैं। यहां वह EVM में हेराफेरी का आरोप लगाते हैं। भाजपा ने इस क्लिप किये गए वीडियो के बारे में एक स्पष्टीकरण वाला ट्वीट भी किया था।

निष्कर्ष के तौर, भाजपा हरियाणा के उम्मीदवार बख्शीश सिंह विर्क का एक वीडियो शरारतपूर्ण तरीके से क्लिप किया गया था। हालांकि, सिंह ने यह दावा नहीं किया था कि भाजपा वोटिंग मशीनों में धांधली कर रही है, उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री खट्टर के पास मतदान निति को समझने का गहन अनुभव है।

The post राहुल गांधी ने हरियाणा के BJP उम्मीदवार का क्लिप वीडियो साझा कर वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading