रामदेव का दावा- ‘भारत में 99 फीसदी मुस्लिम धर्मांतरित हैं’

रामदेव का दावा- ‘भारत में 99 फीसदी मुस्लिम धर्मांतरित हैं’

बाबा रामदेव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत में 99 फीसदी मुस्लिम धर्मांतरित हैं और भगवान राम सिर्फ हिन्दुओं के नहीं बल्कि मुसलमानों के लिए भी श्रद्धेय हैं। रामदेव ने कहा कि कोर्ट का फैसला राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से काफी अहम है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने अयोध्या पर आए फैसले के बाद राम मंदिर के लिए सरकार को समर्थन दिया है।

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक नीजि न्यूज़ चैनल से खास बातचीत की है. रामदेव ने देश में कानून व्यवस्था कायम रखने और शांति स्थापित करने के सरकार के प्रयासों की सराहना भी की है।

उन्होंने कहा कि मैं तो खुले तौर पर मोदी समर्थक हूं और कहता हूं कि अगर देश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नेतृत्व न होता तो अयोध्या पर फैसला नहीं आता, हालांकि यह फैसला कोर्ट की ओर से दिया गया है और पूरी तरह संवैधानिक है।

रामदेव ने कहा कि इतने बड़े फैसले के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और साहस चाहिए क्योंकि कानून व्यवस्था और इंतजामों का बंदोबस्त करना होता है, ये लल्लू-पंजू के बस की बात नहीं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं देश कैसे चलता है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत में 99 फीसदी मुस्लिम धर्मांतरित हैं और भगवान राम सिर्फ हिन्दुओं के नहीं बल्कि मुसलमानों के लिए भी श्रद्धेय हैं। रामदेव ने कहा कि कोर्ट का फैसला राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से काफी अहम है।

रामदेव ने कहा कि देश का सबसे सुंदर भगवान राम का मंदिर अयोध्या में होने चाहिए और यह हम सभी का सपना है।

उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि अयोध्या के राम मंदिर को दुनिया के सबसे सुंदर धर्मस्थान के रूप में तैयार किया जाना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि राम सिर्फ एक मूर्ति नहीं बल्कि मर्यादा और चरित्र हैं और राम मंदिर भारतीय संस्कृति को दर्शाता हुआ होना चाहिए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں