राज ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया !

राज ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया !

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे मुश्किल बढ़ गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोहिनूर इमारत के निर्माण मामले में मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे (MNS chief Raj Thackeray) को 22 अगस्त को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है. वहीं शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी को पूछताछ के लिए 19 अगस्त को बुलाया है. बता दें कि ईडी आईएल एंड एफएस द्वारा मुंबई की कोहिनूर सीटीएनएल कंपनी को दिए कर्ज और इन्वेस्टमेंट की जांच कर रही है.

वहीं इस मामले पर मनसे नेता संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) ने कहा कि यह कार्रवाई निराधार है और सिर्फ दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में बीजेपी के किसी भी बड़े नेता पर कोई कर्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा हम हिटलरशाही के विरोध में हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी की कंपनी कोहिनूर सीटीएनएल के जरिए कोहिनूर मिल क्रमांक 3 की जमीन खरीदी गई थी. कोहिनूर सीटीएनएल में राज ठाकरे की भी हिस्सेदारी थी.

लेकिन कुछ समय बाद राज ठाकरे ने बाद में कंपनी ने घाटा दिखाते हुए अपनी हिस्सेदारी बेच दी. इस पर कोहिनूर स्क्वायर नाम की बहुमंजिला इमारत बनाई गई. बता दें कि इससे पहले मामले में ईडी कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں