योगी के बयान के बाद यूपी में शुरू हो गई NRC की प्रक्रिया?

योगी के बयान के बाद यूपी में शुरू हो गई NRC की प्रक्रिया?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा असम की तरह राज्य में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू करने की मंशा जाहिर करने के बाद अब यूपी पुलिस ने कार्यवाही आरंभ कर दी है। डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित करने के निर्देश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी में अवैध बांग्लादेशियों के साथ ही पूरे राज्य में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को भी सत्यापन करवाया जाएगा।

इस बात की जानकारी भी जुटाई एकत्रित की जाएगी कि क्या वैध लोगों की आड़ में कहीं अवैध घुसपैठियों ने भी अपना ठिकाना तो नहीं बना रखा है।

यूपी के सूयम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही सत्ता संभालने के साथ ही अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित करने के लिए कहा था, किन्तु वह कवायद जोर नहीं पकड़ सकी थी। अब बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को चिन्हित करने के लिए बकायदा अभियान चलाया जाएगा।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वह बड़े पैमाने पर अवैध बांग्लादेशियों का सर्वे कराकर उनकी पहचान करें।

उनके पास जो भी उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेज हैं उनकी पड़ताल की जाए, जिससे स्पष्ट हो जाए कि किस तरह अवैध बांग्लादेशी यहां पर रह रहे हैं और उनके खिलाफ किस तरह का एक्शन लिया जा सकता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں