योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के मौके पर दी बधाई, कही ये बात !

योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के मौके पर दी बधाई, कही ये बात !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। रविवार को जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से इस त्योहार को शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।

 

 

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सेवा

 

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के स्वामित्व वाली सभी बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सेवा देने की घोषणा की है। आदित्यनाथ ने कहा, “रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है। मैं राज्य के नागरिकों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस शुभ त्योहार के अवसर पर राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को सभी श्रेणियों की बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए मुफ्त सेवा का निर्देश दिया है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں