नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जारहा है जिन सीटों पर लोकसभा चुनाव जीत कर विधायक से सांसद बने हैं उन पर एक बार फिर विधायक के लिये चुनाव होना है ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है।
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना उनमें से भाजपा के 8 और सपा बसपा के के एक एक विधायक सांसद बने हैं,भाजपा सपा के अलावा इस बार बहुजन समाज पार्टी भी उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करके मुक़ाबला दिलचस्प बनाने जारही है।

वहीं बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उत्तर प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष शौकत अली ने भी उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है,जिससे सपा बसपा की राह में रुकावट जरूर आएगी।

शौकत अली ने ऐलान किया है कि ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश में उपचुनाव लड़ेगी,शौकत अली ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नही दी है कि किस किस सीट पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे और प्रत्याशी कौन होंगे।
सूत्र अनुसार मिली जानकारी के अनुसार शौकत अली राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के साथ मीटिंग करके उपचुनाव की रूप रेखा तैयार करेंगे,जिसके लिये शोकत अली ने यूपी कैडर से संपर्क और फील्ड वर्क शुरू करवा दिया है।
ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उपचुनाव लड़ने के फैसले से कार्यकर्ताओं में काफी उतसाह देखने को मिल रहा है,प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले का कार्यकर्ताओं नव स्वागत किया है।

Aimim के वरिष्ट नेता और वेस्ट यूपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के चुनाव लड़ने के फैसले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और यूपी की जनता बैरिस्टर ओवैसी पर विश्वास जताकर प्रत्याशियों को जिताकर अपनी लड़ाई लड़ने के लिए विधानसभा में भेजने का काम करेगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source