अमेरिका-अफगानिस्तान और तालिबान वार्ता रद्द, डोनाल्ड ट्रंप करेंगे अलग-अलग गुप्त मुलाकात !

अमेरिका-अफगानिस्तान और तालिबान वार्ता रद्द, डोनाल्ड ट्रंप करेंगे अलग-अलग गुप्त मुलाकात !

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए हमले की वजह से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और तालिबान प्रमुख के साथ बैठक रद्द कर दी।

स्पूतनिक के अनुसार गनी 13 सदस्य प्रतिनिधि मंडल के साथ शुक्रवार को अमेरिका की यात्रा पर जा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। ट्रम्प ने ट्विटर पर कहा, “अफगानिस्तान के राष्ट्रपति और तालिबान के प्रमुख नेताओं के साथ रविवार को कैंप डेविड पर मैं अलग-अलग गुप्त मुलाकात करूंगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के शनिवार शाम को अमेरिका पहुंचने की उम्मीद थी। ट्रंप ने इस मामले पर जोर देते हुए कहा, “ दुर्भाग्यवश तालिबान ने काबुल में हमला किया जिसमे हमारे एक सैनिक समेत अन्य 11 लोगों की जान चली गयी। इसकी वजह से मैंने सभी शान्ति वार्ता रद्द कर दी है।”

ट्रम्प ने तालिबान की इस हरकत पर नाराज़गी जाहिर करते हुए जोर देते हुए कहा कि तालिबान की इस हरकत से हालात और चिंताजनक हो सकते है। उन्होंने कहा, “अगर वह शान्ति वार्ता के दौरान ही हमले रोक नहीं सकते और 12 मासूम लोगों को मार सकते है, तो तब वे शायद किसी भी तरह एक सार्थक समझौते पर बातचीत करने की इच्छा नहीं रखते हैं।”

उल्लेखनीय है कि सोमवार को काबुल के पीडी9 जिले में एक बड़ा विस्फोट हुआ था जिसमें एक विदेशी सैनिक समेत कई लोगों की मौत हो गयी थी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں