यूपी में पँचायत चुनाव को लेकर ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल मानकर उतरेगी पार्टी,देखिए

लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन पहली बार अपने टिकट पर उम्मीदवारों को उतारेगी। जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी संगठन तैयार कर रही है।

महाराष्ट्र और बिहार के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब असदउद्दीन ओवैसी की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं जहां 2022 में विधानसभा चुनाव होना है लेकिन इससे पहले पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके विधानसभा में अच्छी कामयाबी की बुनियाद रख सकते है ।

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली ने लखनऊ बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन मज़बूत करने उर पँचायत चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के निर्देश दिये थे जिसके बाद पूरे प्रदेश में तेजी के साथ Aimim का काम बढ़ रहा है।

सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने फैसला लिया है कि आगामी पँचायत चुनाव में जिला पंचायात, क्षेत्र पंचात और ग्राम पंचायत पर हमारी पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

मुफ़्ती ओसामा नदवी ने कहा कि हाईकमान से मिले आदेश के बाद हमने पंचायत चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। गांव-गांव में संगठन खड़ा करने और अगले साल होने वाले ग्राम प्रधान आदि के चुनाव में कैंडिडेट उतारने के लिए प्रत्याशियों के आवेदन लिये जारहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں