यूपी- खतरनाक गैंगस्टर से पुलिसवाली ने की शादी, मचा हड़कंप !

यूपी- खतरनाक गैंगस्टर से पुलिसवाली ने की शादी, मचा हड़कंप !

पहली बार इस घटना के बारे में सुनकर यह बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी जैसी लग रही है, लेकिन ऐसा है नहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल पायल पहली बार ग्रेटर नोएडा के कोर्ट में गैंगस्टर राहुल थारसाना (30) से मिली थी, जहां राहुल के मामले की सुनवाई थी। राहुल व्यापारी मनमोहन गोयल की हत्या का आरोपी था, जिसे 9 मई 2014 को गिरफ्तार किया गया था। उस पर दर्जन भर से अधिक लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं।

पायल की तैनाती सुरजपुर कोर्ट में थी। यहीं वो राहुल से मिली थी और उसे उससे प्यार हो गया। वह लगातार राहुल के संपर्क में रहने लगी, चाहे वह जेल के अंदर हो या जेल के बाहर। बीतते वक्त के साथ उनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली, जिसकी तस्वीर हाल ही में राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

इस जोड़े ने शादी के स्थान और समय के बारे में खुलासा नहीं किया है। वहीं, दूसरी ओर पायल के वरिष्ठ अधिकारियों को शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। पायल गौतमबुद्ध नगर पुलिस स्टेशन में तैनात है। एसपी (ग्रामीण) रणवियज सिंह ने कहा, “यह महिला कहां तैनात है हम इसकी जांच कर रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।”

वहीं इस शादी से राज्य पुलिस शर्मसार हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल अनिल दुजाना गिरोह का हिस्सा है और 2008 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں