यूपी के पीलीभीत में दो अलग-अलग जगह मुहर्रम जुलूस पर पथराव, भारी पुलिस बल तैनात !

यूपी के पीलीभीत में दो अलग-अलग जगह मुहर्रम जुलूस पर पथराव, भारी पुलिस बल तैनात !

पीलीभीत- मुहर्रम जुलूस को लेकर बरेली मंडल में अलग-अलग जगह पत्थरा हो गया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर पुल‍िस ने हालात संभाले। ला‍ठी फटकार लोगों को भगाया। तनाव की स्थित‍ि को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पहला मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव डांग में मंगलवार को ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। तभी गांव में स्थित दूसरे समुदाय के एक धर्मस्थल में लगे विशाल पेड़ की टहनी को ताजियादरों ने काटने की कोशिश की। गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोगों मे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। आरोप हैं कि धर्मस्थल में मौजूद कुछ लोगों ने ताजियादारों पर पथराव कर दिया। जिसमें ताजियादार ढकिया गांव के उबैस (20) और मौसिम (16) घायल हो गए।

मामले की सूचना मिलते एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सदर योगेंद्र कुमार, एसडीएम वंदना त्रिवेदी, इंस्पेक्टर कमल सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भोलेनाथ और गांव के ही राम किशोर पुत्र झाझनलाल को गिरफ्तार कर ल‍िया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह जुलूस को निकलवा कर उन्हें कर्बला भिजवा दिया। उधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स को तैनात कर दिया गया हैं।

 

वहीँ दूसरा मामला आंवला के ग्राम दरावनगर में मंलवार को मेहंदी के जुलूस निकाला जा रहा था। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। कहा-सुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकार लाठि‍या चली। कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थराव कर दिया। सूचना म‍िलने पर मौके पर पुल‍िस पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को हटाया। सीओ और तहसीलदार ने घटनास्थल का जायजा ल‍िया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुल‍‍िस फोर्स तैनात कर दी गई है और उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں