मुहर्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, एक की मौत, इलाके में तनाव !

मुहर्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, एक की मौत, इलाके में तनाव !

बिहार- मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को मोहर्रम के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय मोहम्मद जमशेर की मौत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
मारपीट की घटना मकवा – नव टोलिया मुख्य पथ पर मदारपुर गांव के मजार के निकट ताजिया जुलूस मिलान के बाद मदारपुर एवं आशाजोरारी गांव के बीच बाजा गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर हुई।

मारपीट में आशा जोरारी गांव के मोहम्मद जमशेर एवं मोहम्मद बाबर उर्फ बब्लू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं गांव के मोहम्मद सनफराज भी जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिवाकर सिह ने गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद जमशेर एवं मोहम्मद बबलू को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मोहम्मद जमशेर की मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र सिंह डीएसपी रमेश कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल एवं मदारपुर और आशा जोरारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इधर घटना को लेकर दोनों गांव में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए दोनों गांव में पुलिस बल कैंप कर रही है।

इस संबंध में तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दोनों गांव के ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है। मारपीट का आवेदन आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں