
उत्तर प्रदेश का उन्नाव एक बार फिर रेप और उसके बाद पीड़िता के साथ अत्याचार को लेकर चर्चा में है। यहां एक रेप पीड़ित एक महिला को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया गया।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, महिला 90 प्रतिशत तक जल चुकी है, गंभीर हालत में महिला का इलाज लखनउ में चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
यादव ने कहा कि आरोपियों ने सबूत को नष्ट करने के लिए उसे जलाया गया है। ऐसा ही मामला चित्रकूट में हुआ जहां पुलिस चौकी में महिला से बलात्कार किया। सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक किसी को जनता की चिंता नहीं है।
संविधान में हमें जो स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है यूपी में उसका पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान का पालन नहीं हो रहा है ऐसे में यूपी में सरकार के बने रहने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में हमारी मांग है यूपी में अनुक्षेद 356 का उपयोग कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source